फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तालाबंद घर से चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। तालाबंद घर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।आरोपी की पहचान मनीष अरोड़ा निवासी रत्तपुर कालोनी पिंजौर के रूप में हुई है। आरोपी से दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने सूरजपुर अड्डा क्षेत्र से आरोपी मनीष अरोड़ा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी के कुल तीन मामले दर्ज हैं। बीते दिनों रत्तुपर कालोनी निवासी ज्योति राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके तालाबंद घर से चोर ताला तोड़ कर 2 गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा सहित 20 हजार नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें