फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाईपास चौक पर हादसा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार, मोटरसाइकिल और रेहड़ी-जुगाड़ की टक्कर में तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। पंचकूला-बरवाला बाईपास चौक पर कार, मोटरसाइकिल और रेहड़ी-जुगाड़ की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार एक कार मौली की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी दिशा से मोटरसाइकिल और रेहड़ी-जुगाड़ आ रहे थे। इसी दौरान तीनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल-रेहड़ी चालक कृष्णपाल पुत्र कुबेर निवासी पंजाब कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक और कार में सवार एक महिला को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कृष्णपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सामान्य अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें