फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराई एक्टिवा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी चौक के पास फ्लाईओवर के पर खड़े एक कैंटर से एक्टिवा टकरा गई। व्यक्ति के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसको सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान जोनी (35) के रूप में हुई है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को वह अपने भाई जोनी के साथ निजी काम से जीरकपुर गए थे।
विज्ञापन

काम निपटाने के बाद अशोक कुमार अपनी बाइक और उनके भाई जोनी अपनी एक्टिवा से लौट रहे थे। जैसे ही वह रात 10.30 बजे माजरी चौके के पास फ्लाईओवर (जीरकपुर-शिमला हाईवे) पर पहुंचे तो वहां पर कैंटर खड़ा था। कैंटर में कोई भी इंडीकेटर नहीं जल रहा था। अचानक जोनी की एक्टिवा कैंटर से टकरा गई। टकराने के बाद जोनी मौके पर ही बेहोश हो गया।
राहगीरों की मदद से जोनी को सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें