फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आउस्टी कोटा प्लॉट आवंटन घोटाले में एसीबी ने चीफ अकाउंट ऑफिसर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीसी में प्लॉट आवंटन की कथित अनियमितताओं के मामले में कोर्ट से रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 और 6 एमडीसी में वर्ष 2014-15 के दौरान आउस्टी कोटा के तहत प्लॉट आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हरियाणा टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चीफ अकाउंट ऑफिसर सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसीबी के अनुसार आरोपी से मामले में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच
मामले के अनुसार आउस्टी कोटा के तहत दावे चार मार्च 2012 को जारी विज्ञापन के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2012 निर्धारित की गई थी। बाद में सेक्टर-2 और 6 एमडीसी में प्लॉट आवंटन को लेकर विभिन्न स्तरों पर शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों की जांच रिपोर्ट 10 मार्च 2016 को एसीएसटीसीपी के माध्यम से तत्कालीन चेयरमैन को भेजी गई थी। इसके बाद तत्कालीन विधायक की ओर से दिए गए प्रतिनिधित्व पर मामले की रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन


फाइल गुम होने का मुद्दा भी उठा
विभाग ने जुलाई 2019 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट पर विचार के बाद जून 2020 में मामला सीबीआई को भेजने की सिफारिश की गई। इस बीच विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले की फाइल गुम होने का मुद्दा भी उठा, जिसके बाद पूरे प्रकरण की दोबारा समीक्षा की गई। इसके बाद अगस्त 2022 में एचएसवीपी चेयरमैन ने सेक्टर-2 और 6 एमडीसी में आउस्टी कोटा के तहत हुए प्लॉट आवंटन की कथित अनियमितताओं को लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। एसीबी का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में यदि अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें