फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने जताया रोष, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका में प्रधान हरप्रीत सिंह की अध्यक्षता व जिला संगठन मंत्री ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पूरी कालका टीम के साथ कालका पिंजौर में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। आप की ओर से सड़कों पर गैस सिलिंडर को उल्टा कर अंगीठी पर बिना दूध की चाय और पानी में पकौड़े बनाकर सरकार के प्रति रोष जताया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप प्रधान स्वर्णपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से दो करोड़ नौकरियां प्रति वर्ष देने का वादा किया था मगर उल्टा जनता से रोजगार छीनने का काम किया। अमर विराट, नवीन चौहान ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार न होने के कारण युवा शिक्षित होने के बाद भी भटक रहे हैं व नशे जैसे कारोबारियों के हाथ की कठपुतली बन अपना विनाश कर रहे हैं।
उपाध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह, जगदीश वर्मा ने नरेंद्र मोदी ने जनता को पकौड़े का कारोबार करने के लिए कहा था मगर आज महंगाई के कारण लोगों को चाय पकौड़े की दुकान भी बंद करनी पड़ रही है। सरसों का तेल 200 पार और चूल्हा गैस 900 के नजदीक पहुंच गई है। वहीं, पंचकूला अध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जिला संगठन मंत्री ईश्वर सिंह व हरप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र चलाने में बुरी तरह से विफल हो चुकी है। सरकार ने हरियाणा को पूरे देश भर में बेरोजगारी में नंबर एक पर ला दिया है जोकि हरियाणा के लिए शर्म की बात है। उन्होंने सरकार की ओर से सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का विरोध किया। वहीं, अंत में सभी साथियों ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उपाध्यकाश हसनैन, परवीन कुमार, विशाल शर्मा, जगमोहन, सह सचिव कमालदेव, अमनदीप सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें