चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने वर्ष 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को एसएसपी विंग के पदाधिकारियों का एलान कर दिया है, जिसमें गुरप्रीत सिंह जीपी को विंग का प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 39 जिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीषा सिसोदिया ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।
दोआबा जोन से जरनैल नंगल, रॉबिन कुमार सांपला को राज्य सचिव बनाया गया है। माझा जोन से रविंदर हंस और ठेकेदार अमरजीत सिंह, मालवा सेंट्रल से बलजिंदर सिंह, बलौर सिंह, मालवा ईस्ट से अमरीक सिंह, कपिल, मालवा वेस्ट से गुरजंट सिंह और हरचरण सिंह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
होशियारपुर से मनप्रीत रॉकी, जालंधर ग्रामीण से जसवीर जलालपुर और जालंधर अर्बन से शबनम दुग्गल के अलावा सभी जिलों में जिला प्रभारी लगाए गए हैं। आप पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है।