चंडीगढ़। पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोमवार को संसद में सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ली। इससे पहले गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया था जहां 5000 से अधिक लोग साहनी को बधाई देने के लिए भी आए थे।
इस अवसर पर विक्रम साहनी ने घोषणा की कि वह अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान अपने सभी वेतन और कर्मचारियों का वेतन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पंजाबी छात्रों की शिक्षा के लिए दान करेंगे। साहनी ने ‘पंजाब एजुकेशन फंड’ की भी शुरुआत की और इसमें जाने वाले उनके वेतन और भत्तों की यह राशि लगभग प्रति वर्ष 32 लाख रुपये और 6 साल में करीब 2 करोड़ बनती है। उन्होंने कहा कि वे इस फंड के लिए कभी कमी नहीं आने देंगे।