फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टेलीग्राम पर लिंक भेजकर युवक से ठगे साढ़े तीन लाख

Sat, 17 May 2025 09:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के जरिये हुई थी दोस्ती, खुद को बताया आईटी में मैनेजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। साइबरों ठगों ने फेसबुक के जारिये युवक से दोस्ती कर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। इसकी सूचना युवक ने थाना साइबर में पोर्टल के माध्यम से दी। साइबर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित नितेश कुमार सेक्टर-6 में किराये पर रहकर पिकअप गाड़ी चलाने का काम करता है। वह मूलरूप से गांव पाजू जिला भिवानी का रहने वाला है। नितेश ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर बताया कि 4 अप्रैल 2025 को फेसबुक पर नितेश को हर्शु कौर के नाम से रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली, जिसके बाद लगातार बात होने लगी। उसने खुद को आईटी में मैनेजर बताया। इसके बाद उसके कहने पर दोनों की बात टेलीग्राम पर होने लगी और एक लिंक भेजा। उसने मोटी कमाई का झांसा देते हुए चार बार में साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने थाना साइबर में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। बहुत जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें