फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 30 Sep 2024 11:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। मात्र एक साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे एक युवक ने रविवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। मृतक की पहचान बस्ती इलाके के मंगू बस्ती निवासी सफरान साहिल के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक साहिल के परिजनों ने सिविल अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

साफरान के पिता शेख का कहना था कि उन्हें मकान मालिक ने बताया है कि शाम तक साहिल काफी खुश था। देर रात उन्हें आत्महत्या के बारे में पता चला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि साहिल फंदे से झूल रहा था। साहिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मृतक युवक की मां रूबी ने कहा कि उसके बेटे का नाम शेख सफराना उर्फ साहिल था। करीब एक साल पहले साहिल ने खुद सजनी नाम की लड़की से शादी की थी। हमें फोन आया कि साहिल की तबीयत खराब है। जब तक हम अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि साहिल की मौत हो चुकी थी। परिवार ने कहा कि साहिल हमारे साथ नहीं रहता था, वह अवतार नगर में अपनी पत्नी के साथ रहता था। जांच के लिए देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे भार्गव कैंप थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें