फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक वाहन समेत फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 और सेक्टर-4 के डिवाइडिंग रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सेक्टर-12 निवासी नितिन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने दोस्त अर्श डोगरा के साथ सेक्टर-11 मार्केट में पैदल घूम रहा था। मार्केट से निकलकर दोनों सेक्टर-12 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-4 के प्रवेश कट पर अर्श डोगरा सड़क पार करने लगा, तभी महेशपुर सेक्टर-21 की ओर से आई तेज रफ्तार काली एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि अर्श डोगरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज गति के कारण वाहन का नंबर नोट नहीं हो सका। राहगीरों की मदद से घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें