फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चीनी डोर की चपेट में आया युवक, गले पर गहरा घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। चीनी डोर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव खेड़ा निवासी बलविंद्र सिंह अपने बाइक पर पीजीआई ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर फेंकी गई चीनी डोर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

बलविंद्र ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि बाइक चीनी डोर के संपर्क में आ गई है, उन्होंने ब्रेक लगाए लेकिन मफलर फट गया और डोर सीधे उनके गले पर जाकर गंभीर घाव कर गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चीनी डोर की बिक्री पर रोक लगाई जाए और जिनके पास यह डोर हो, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें