फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह स्टाइलम फैक्ट्री मानकटबरा में नौकरी करता था। हादसे की सूचना मृतक के छोटे भाई अभिलाष ने पुलिस को दी। पुलिस ने अभिलाष के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार रात करीब 10:40 बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिलाष मोटरसाइकिल पर रायपुररानी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्टाइलम फैक्ट्री के पास पहुंचा तो उसे बड़ा भाई मनप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर खड़ा मिला। मनप्रीत वहां से घर की ओर निकल पड़ा और अभिलाष भी उसके पीछे चल पड़ा। फैक्ट्री से करीब 200 मीटर आगे बढ़ते ही एक तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार ने मनप्रीत की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में मनप्रीत बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसे सिर, मुंह, बाजू, छाती व पेट पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद कार कुछ दूरी पर रुकी और चालक भी मौके पर उतरा, लेकिन मौके पर भीड़ बढ़ती देख वह कार सहित भाग गया। इसके बाद एंबुलेंस से घायल मनप्रीत को तत्काल पंचकूला के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें