फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर महिला से 1.58 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर एक महिला से 1.58 लाख 500 रुपये की ठगी की गई है। सेक्टर-27 निवासी महिला सोनम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनम ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। 13 अप्रैल को फेसबुक मैसेंजर पर डेन कोलिन बोडेन नाम की युवती का मैसेज आया और उसकी टेलीग्राम आईडी के बारे में पूछा। उसकी टेलीग्राम आईडी पर सागर यादव की आईडी से मैसेज आया। उन्होंने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप किड्स क्लब (68) में जोड़ दिया। इसके बाद टास्क देने शुरू कर दिए। उसे कहा कि एक टास्क पूरा होने पर उसे 50 रुपये मिलेंगे। उसके कहे अनुसार टास्क शुरू कर दिया और टास्क के बदले में पैसे आते रहे।
विज्ञापन



युवती के कहने पर उनके खाते में यूपीआई से 5000 रुपये और 2 हजार रुपये डाल दिए। रुपये वापस लेने चाहे तो युवती ने कहा कि आपको रुपये निकालने के लिए और रुपये डालने होंगे। इस पर 15 हजार रुपये और 45000 रुपये यूपीआई पेमेंट के जरिए डाल दिए। पेमेंट देने के बाद उसे कहा कि आपके अकाउंट में 96 हजार 500 रुपये हैं। आपका अकाउंट फ्रीज हो गया है। अगर आपने अपने सारे रुपये निकालने है तो आपको 91 हजार 500 रुपये जमा करवाने होंगे तब आप रुपये निकाल सकते हो। उसने 91 हजार 500 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी वह पैसे वापस नहीं निकाल पाई। शक होने पर उसने साइबर थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसके साथ कुल 1.58 लाख 500 रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें