फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माजरी चौक-यमुनानगर हाईवे पर घग्गर पुल पर बना ढाई फीट का गड्ढा, भारी वाहनों पर रोक लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लगातार बारिश के बाद पंचकूला के माजरी चौक-यमुनानगर हाईवे के घग्गर पुल पर मंगलवार को करीब ढाई फीट का गड्ढा बन गया है। इतना ही नहीं पुलिस के नीचे से सरिया भी साफ नजर आ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए यहां भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पुलिस ने इसके चोरों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। अभी पुल की दूसरी साइड से वाहन गुजर रहे हैं। पुल पर गड्ढा बनने से लोगों में भय का माहौल है। अभी गड्ढे के ऊपर लाल कपड़ा लगा तिरपाल बिछाकर इसे बंद कर दिया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रैफिक के दबाव में यहां अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घग्गर पुल पर सड़क के बीच एक बड़ा गड्ढा बन गया है। सूचना मिलते ही चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल, सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर व ट्रैफिक इंचार्ज तुरंत मौके पर पहुंचे और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाए।
विज्ञापन

पुलिस की रिपेयर शुरू
गड्ढे की सूचना के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) भी हरकत में आ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व हरियाणा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एनके पायल ने बताया कि पुल की रिपेयर शुरू कर दी है। इसमें जो भी खामियां हैं, पीएमडीए की ओर से पूरी की जाएंगी। इसके अलावा सेक्टर -3 और 23 के बीच घग्गर नदी का पुल भी जर्जर हो गया है। इसे भी पीएमडीए की ओर से जल्द ठीक कराया जाएगा।
बरवाला-रामगढ़ जाने वाले भारी वाहन यहां से गुजरें
सूरजपुर यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारी वाहन और लोडिड व्हीकल की यहां से जाने पर रोक लगा दी है। बरवाला व रामगढ़ की ओर जाने के लिए चालक ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे और आगे वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह निर्देश यातायात सुचारू बनाए रखने और मरम्मत स्थल पर किसी भी प्रकार की भीड़ या जाम से बचने के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद रोड गली जाम औैर सीवर जाम, लोग परेशान
बारिश के बाद शहर में कई जगह रोड, गली और सीवर जाम होने से पानी भर गया है। पानी भर जाने से लोग को आवागमन में परेशानी हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में रोड गली जाम और सीवर ओवर फ्लो होने से पानी भर गया। इसके अलावा शहर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर सीवर का पानी बह रहा है। वहीं, सेक्टर-6 में कई जगह सीवर जाम होने के कारण परेशानी हुई है। बारिश के बाद डीसी ऑफिस, खड़क मंगोली सहित कई जगह पर जलभराव होने से परेशानी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें