फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूरजपुर बाईपास पर मलबे से भरा ट्रक पलटा, कार नीचे दबी

विज्ञापन
टिप्पर के नीचे दबी कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सूरजपुर बाईपास के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब मलबे से भरा ट्रक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि पास में खड़ी एक कार ट्रक के नीचे दब गई। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था और किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बाईं ओर पलटते हुए कार पर जा गिरा। ट्रक के पलटने से आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही अमरावती चौकी के इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें