माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। पंचकूला में शनिवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला बरवाला और दूसरा अर्बन सेक्टर-12 से रिपोर्ट हुआ। अब तक जिले में डेंगू के कुल 106 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड अधिक होने से मच्छर घरों में छुपने का प्रयास कर रहे हैं। इनके काटने से डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर खासकर सुबह और शाम को सक्रिय रहते हैं। डॉ. कुमार ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।