फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जन्मदिन मनाने के बाद जा रहे दोस्तों की बोलेरो को टिप्पर ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। जन्मदिन मनाकर शहजादपुर जा रहे दोस्तों की बोलेरो को एक टिप्पर ने नेशनल हाईवे-7 पर टक्कर मार दी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में बोलेरो सवार छह दोस्त घायल हो गए। इसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। एक ने इलाज के दौरान रायपुररानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साहिल निवासी बरवाला ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को उसका जन्मदिन था। बरवाला में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के बाद प्रिंस को उसकी ही बोलेरो में शहजादपुर छोड़ने जा रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे-7 पर गोलपुरा कट के पास पहुंचे, तो गांव हंगोली की तरफ से तेजी से आ रहे एक टिप्पर ने अचानक कट मारा। इसी दौरान टिप्पर अनियंत्रित होकर उनकी बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में उसको, ड्राइवर सीट के बगल में बैठे प्रिंस, पीछे बैठे आरिफ, विशाल, दीपांशु और रोहित को चोटें लगीं। हादसे में उसको बाएं पैर में चोट आई, जबकि प्रिंस को सिर और माथे में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित होते देख टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
इसी दौरान राहगीरों ने तुरंत डॉयल-112 और एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी भेजा। वहां से उसको पंचकूला के सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्रिंस की रायपुररानी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रिंस का शव पंचकूला के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें