फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साहिबजादों की शहादत को नमन करने के लिए स्कूलों में होगा तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को नमन करने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्यभर के स्कूलों में तीन दिवसीय शैक्षिक सत्र आयोजित करेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को सिख इतिहास की गौरवशाली इतिहास और वीरता की विरासत से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार साहिबजादों के जीवन और शहादत पर विशेष रूप से तैयार शैक्षिक कार्यक्रम 22 से 24 दिसंबर तक पंजाब के सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान 15 मिनट के विशेष सत्र के रूप में आयोजित किया जाएगा। बैंस ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सत्रों में उपयोग होने वाली शैक्षिक सामग्री शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से प्रमाणित हो ताकि उसकी मर्यादा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।
ये सत्र विद्यार्थियों को शौर्यपूर्ण अध्याय से परिचित करवाएंगे जिसमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा किला आनंदगढ़ साहिब से प्रस्थान से लेकर साका सरहिंद तक के इतिहास का वर्णन किया जाएगा। बोर्ड मुख्यालय में 22 से 24 दिसंबर तक स्कूली विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन दरबार शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित करने के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक समारोह भी होंगे जिनका उद्देश्य सिख शहीदों के अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय को श्रद्धांजलि देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें