फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईआईएम के पीजी रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के छात्रों का दल आज पहुंचेगा पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक ने अपने प्रथम वर्ष के पीजी प्रोग्राम में रूरल इंगेजमेंट प्रोग्राम को शामिल किया है। इसके तहत संस्थान के 15 से 20 छात्रों का दल 21 से 25 सितंबर तक जिला पंचकूला में फील्ड विजिट करेगा। इस दौरान टीम जिले में शिक्षा के स्तर, प्रशासन के साथ विभागों का सामंजस्य और कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत का अध्ययन करेगी। पंचकूला जैसा शहरी-ग्रामीण मिश्रित जिला, जहां मोरनी जैसे पहाड़ी ब्लॉक भी हैं, जेनजी के लाइफस्टाइल, स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया, ओटीटी, फैशन, ऑनलाइन शॉपिंग और करियर की आकांक्षाओं को समझने के लिए आदर्श स्थान है। पूरे कार्यक्रम के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी के बीडीपीओ अपने-अपने ब्लॉक में लाइजन अधिकारी होंगे और स्टेकहोल्डर मीटिंग करवाएंगे।सोमवार को शिक्षा और रोजगार से कार्यक्रम के पहले दिन का आगाज होगा। एजुकेशन, स्किल्स, एंप्लॉयमेंट एंड इंस्टीट्यूशनल ट्रस्ट इसके मुख्य विषय होंगे। 22 सितंबर को महिला, स्वास्थ्य और पोषण पर फोकस होगा। दूसरे दिन दो सत्र होंगे। पहला वुमैन, चिल्ड्रन एंड जेनडर्ड सोशल आउटकम पर सत्र होंगे।
विज्ञापन

23 व 24 सितंबर काे जेनजी और डिजिटल बाजार की टीम नब्ज टटोलेगी। 23 सितंबर को जेनजी, कंजप्शन, मीडिया एंड एस्पिरेशंस विषय होंगे। पंचकूला जैसा शहरी-ग्रामीण मिश्रित जिला, जहां मोरनी जैसे पहाड़ी ब्लॉक भी हैं, जेनजी के लाइफस्टाइल, स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया, ओटीटी, फैशन, ऑनलाइन शॉपिंग और करियर की आकांक्षाओं को समझने के लिए आदर्श स्थान है। 24 सितंबर को कंजप्शन, इकोसिस्टम एंड डिजिटल मार्केट इंफ्यूलेंस पर अध्ययन होगा। अंतिम दिन यानी 25 सितंबर काे इंटेगरेशन, वेलिडेशन एंड कंपेरेटिव एनिलाइसेस मुख्य विषय हाेंगे और दल धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें