संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेरियां (होशियापुर)। जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर मुकेरियां के ऐमा मांगट के पास धरने पर बैठे टिपर यूनियन के सदस्यों के समर्थन में वहां खड़े कुछ लोगों को शनिवार देर रात एक तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया।
एएसआई गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे एक तेल का टैंकर पठानकोट की ओर से जालंधर की तरफ जा रहा था। जब टैंकर उक्त घटनास्थल पर पहुंचा तो बेकाबू होकर सड़क किनारे धरना दे रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
स हादसे में मरने वाले की पहचान लखविंदर सिंह (27) पुत्र कुलदीप सिंह वासी उमरपुर तहसील मुकेरियां के रूप में हुई है। गगन शर्मा पुत्र चरणजीत शर्मा वासी हरिगढ़ बरनाला और दलजीत सिंह पुत्र गुरदास सिंह वासी कुलियां गंभीर घायल हो गए। वहीं गगन शर्मा की नाजुक स्थिति के चलते रेफर कर दिया गया। मुकेरियां पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।