फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भवन की सुविधाएं सुधारने और आय-खर्च में पारदर्शिता लाने का वादा, समाज के सहयोग का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव में चार दिन शेष रहने के साथ प्रधान पद के उम्मीदवार अमित जिंदल और उनकी टीम ने प्रचार तेज कर दिया है। महिला क्लोजियम सदस्य सुदेश गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने जिंदल और उनकी टीम को जीत का आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ उपप्रधान पद के उम्मीदवार सीबी गोयल ने दावा किया कि टीम अधिकांश मतदाताओं से संपर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

अमित जिंदल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अग्रवाल सभा का विकास और समाज को जोड़ना है। उन्होंने अग्रवाल भवन में सफाई, पेयजल, सुरक्षा और रखरखाव सुधारने के साथ बुकिंग फीस व शर्तों में पारदर्शिता लाने का वादा किया। आय-खर्च का ब्योरा सदस्यों को उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन


उनकी टीम में महासचिव पद पर बलदेव कुमार गोयल, वित्त सचिव पद पर विजय कुमार गर्ग और सचिव पद पर विनीत जिंदल समेत अन्य उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें