फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सुबह सवा चार बजे रेस्टोरेंट के हिस्से में लगाई आग

Sun, 18 May 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी करने वाले दो दो लोग सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार अलसुबह आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना को सुबह करीब सवा चार बजे दो लोगों ने अंजाम दिया। इसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। रेस्टोरेंट के मुख्य गेट पर इस घटना को अंजाम देने वालों का वीडियो पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया है। समय रहते कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया और आग को बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के मालिक ओम जग्गा ने शिकायत में बताया कि घटना के वक्त रेस्टोरेंट बंद था। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना का वीडियो पेनड्राइव में सेव कर थाना सेक्टर-5 पंचकूला में पेश किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें