फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में कसौली रोड पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम, पब्लिक हेल्थ विभाग ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कसौली रोड पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। इससे न केवल पानी बर्बाद हो रहा है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग से पाइप लाइन की जल्द मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि, मनमोहन और सौरव ने बताया कि पांच दिन पहले किसी वाहन की टक्कर के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप लाइन से रिसते पानी को रोकने के लिए स्थानीय लोग पॉलिथीन और कपड़े का सहारा तो दे रहे हैं, लेकिन सड़क दिनभर गीली रहती है। इस मार्ग से भारी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, वहीं पास में एक स्कूल भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। पानी रिसाव के कारण सड़क पर फव्वारे उठते हैं, जिससे राहगीरों और वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। एसडीओ जनस्वास्थ्य मंडीप ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें