फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अनियंत्रित होंडा सिटी डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 के पास हादसा, चालक बाल-बाल बचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शनिवार दोपहर अमरटैक्स चौक से सेक्टर-20 की ओर जा रही एक होंडा सिटी कार सेक्टर-14 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की डिवाइडिंग रोड पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद उस पर चढ़ गई।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि दुर्घटना में कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार को डिवाइडर से हटाने में मदद की। इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें