फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झब्बाल रोड पर बना कूड़े का नया डंप, लोगों का निगम को 72 घंटे अल्टीमेटम

Sun, 12 Oct 2025 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नगर निगम की ओर से भगतांवाला दानामंडी के नजदीक डंप पर कूड़ा-कर्कट फेंकना बंद करके अब झब्बाल रोड रेलवे फाटक के पास नया डंप बना दिया गया है। जिसके कारण आस-पास के दुकानदारों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बदबू भरी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वातावरण इतना खराब हो चुका है कि आसपास कॉलोनियों में रहने वाले बुजुर्ग और बच्चे बीमार हो रहे है। हालात यह हो चुके है कि जब कभी रेलवे फाटक बंद हो जाता है, तो दोपहिया सवार, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में बैठे लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। यह सड़क दो धार्मिक स्थानों गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब और पहुविंड अमर शहीद बाबा दीप सिंह को जाती है। प्रधान पूर्व लोकल बॉडी मंत्री और हलका दक्षिणी के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर है, उन्होंने भी कभी कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और स्टाफ को आ रही इस समस्या को दूर करने के बारे में नहीं सोचा। उधर, दुकानदार रोहित कुमार, परमिंदर सिंह गिल, गुरमीत चौहान, दीपक कुमार, शिअद के सर्किल इंचार्ज अमरजीत सिंह पंजवड़, पार्षद पति सर्बजीत सिंह लाटी ने निगम को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते कहा कि अगर दिवाली से पहले कूड़ा फेंकना बंद न किया तो हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता और हलका दक्षिणी के विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन



मौके का जायजा लेकर सहायक कमिश्नर की लगाएंगे ड्यूटी : मेयर

निगम मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि भगतांवाला डंप से बायोरेमेडिएशन प्लांट के जरिए कूड़ा उठाने का काम कराया जा रहा है। निगम के सहायक कमिश्नर के नेतृत्व में टीम बनाकर झब्बाल रोड भेजी जाएगी और कूड़ा उठवा दिया जाएगा। शहर को साफ-सुथरा रखना उनकी प्राथमिकता है, जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात दिलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें