फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर -21 से डेंगू का एक नया केस आया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-21 में डेंगू का नया मामला सामने आया है। 33 वर्षीय व्यक्ति के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर अब पंचकूला में कुल आठ डेंगू के मामले आ चुके हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी जुटाने के बाद व्यक्ति के घर पर फॉगिंग करेगी। पंचकूला में अब तक 2550 सैंपल डेंगू के लिए जा चुके हैं। सैंपल लेने के बाद अभी तक कुल 32 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 24 मरीज पंचकूला से सटे चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर, अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य जिलों के हैं। पंचकूला के आठ मामले सामने आए हैं। पंचकूला सेक्टर-9 स्थित सामुदायिक केंद्र में डेंगू का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें पांच दिन में 80 कॉल डेंगू से बचाव के आए हैं। हाईरिस्क जोन कालका और पिंजौर से फॉगिंग के काॅल आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार सर्वे किया जा रहा है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को कंट्रोल रूम से जानकारी दी जा रही है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सावधानी बरती जा रही है। -डॉ. सुदेश भोसले, जिला मलेरिया अधिकारी, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें