पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की मासिक बैठक में उठे कर्मचारियों के मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी स्थित यूनियन कार्यालय में मंगलवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की मासिक बैठक जिला प्रधान सतीश कुमार शर्मा रतेवाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने विभाग से संबंधित लंबित मांगों और समस्याओं को उठाया।
जिला प्रधान ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लंबित मांगों को लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने की अपील की।
इस दौरान दीपावली से पहले वेतन जारी करने पर यूनियन ने प्रदेश सरकार और एक्शन समीर शर्मा का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर वेतन मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली और वे परिवार के साथ त्योहार मना सके।
बैठक में महिपाल, हरपाल सिंह, संजीव कुमार, मनीष सैनी, हरदीप सैनी, सुनील कुमार, हिसम सिंह, रकम सिंह, राजवीर और उमर अली सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।