फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेगा औषधि केंद्र, कम दाम में मिलेंगी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे स्टेशन कालका के पास जन औषधि केंद्र खोलने को लेकर रेलवे विभाग तत्पर है। रेलवे अधिकारी नवीन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। यह जन औषधि केंद्र कालका रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खोला जाएगा। इससे यात्रियों व आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है इससे पहले पटियाला रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। उसके प्रति लोगों की बेहतर प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कालका रेलवे स्टेशन के पास भी जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जन औषधि केंद्र में सामान्य मेडिकल स्टोरों में मिलने वाली दवाइयों की तुलना में काफी हद तक कम रेट में जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें