पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 19 जून को प्रातः 6 बजे योग-मैराथाॅन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला वासी और स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिघि और बच्चे भाग लेंगे। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिलावासियों से योग-मैराथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।