फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में घुसकर महिला के गले से चेन झपट ले गया नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जोमैटो ऑर्डर का दिया झांसा, बाहर बाइक पर खड़ा था दूसरा युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अमरावती एनक्लेव में एक महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। नकाबपोश युवक ने डिलीवरी का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अमरावती एनक्लेव निवासी सुमित्रा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के समय वह घर के अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान सिर पर टोपी पहने एक अज्ञात नकाबपोश युवक घर में आया और कहा कि उसके पास जोमैटो का गलत ऑर्डर आ गया है। महिला ने जब बताया कि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया है तभी युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

महिला ने जब आरोपी का पीछा किया तो देखा कि एक अन्य युवक पहले से ही बाहर बाइक पर खड़ा था। नकाबपोश युवक बाइक पर बैठा और दोनों आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें