पंचकूला। सेक्टर-20 पार्ट-2 में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राजेश कुमार अपने परिवार के साथ सेक्टर-20 में रहता था। रविवार सुबह उसकी पत्नी और बच्चे पड़ोस के घर में गए हुए थे। इसी दौरान राजेश ने घर में फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।