फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 5 फरवरी को पंचकूला में किसानों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धान घोटाले, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ भाकियू का आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में 5 फरवरी को पंचकूला में किसानों का बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
भाकियू जिला पंचकूला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हरियाणा सरकार से प्रदेश में हुए कथित धान घोटाले का हिसाब देने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ भी किसान और मजदूर सरकार से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में किसान और मजदूर भाग लेंगे। यूनियन का कहना है कि जब तक किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें