रायपुररानी। गांव गणौली स्थित लखदाता पीर के दरबार में 29 मई को वार्षिक भक्ति मेला बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लखदाता पीर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयास से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे चादर सलामी से होगी। इसके तुरंत बाद 24 घंटे का अखंड भंडारा शुरू होगा, जिसमें दिन-रात श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
भगत टेक चंद ने बताया कि मेले में देशभर के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचकर पीर बाबा के चरणों में शीश नवाते हैं। मेले का प्रमुख आकर्षण सूफी संध्या रहेगी, जिसमें मशहूर गायक गुरी धालीवाल अपनी सूफियाना गायकी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा काला गुज्जर नालागढ़ और उनकी मंडली भी भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।