फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार वर्षीय बच्ची को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 27 May 2025 09:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। भार्गव कैंप इलाके में सोमवार देर रात चार साल की बच्ची को गोली लग गई। वह छत पर सो रही थी। रात को पानी पीने के लिए उठी थी कि गोली उसके घुटने में जा लगी। शिकायत पर भार्गव कैंप पुलिस जांच में जुटी है।
न्यू दशमेश नगर की रहने वाली बच्ची की मां ज्योति ने बताया कि वे रात को परिवार सहित छत पर सोए हुए थे। उसकी चार वर्षीय बेटी देर रात पानी पीने के लिए उठी और पानी के पीने के बाद चिल्लाने लगी। उसकी टांग से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे उसे डाक्टर के पास लेे गए। ऑपरेशन के दौरान डाॅक्टरों ने बेटी के घुटने से गोली निकाल दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर से मिलकर पूछताछ करेगी। पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें