फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक हादसे में पिता बचे, दूसरे में गई बेटी, तीसरे में बेटा गवाया, उजड़ गया परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रायपुररानी। शनिवार देर रात रायपुररानी-काजमपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में अजय का बेटा अमन और दुधगढ़ निवासी निहाल सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे में अजय के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय पहले सड़क हादसे में घायल हुए थे। अब बेटे अजय की जान चली गई और 8 जून 2023 को बेटी की भी हादसे में जान चली गई थी।
रायपुररानी निवासी अजय ने बताया कि साल 2008 में नाडा साहिब के पास हुए भीषण सड़क हादसे में वह खुद गंभीर रूप से घायल हुए थे। मैक्सी कैब में सवार चार शिक्षिकाओं की मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पहले 8 जून 2023 को बेटी की मौत और अब 25 अक्तूबर को बेटे की असमय मौत ने उसके जीवन को वीरान कर दिया है। अब अजय और उसकी पत्नी अकेले रह गए हैं। अमन की मौत के समाचार के बाद से ही माता9पिता का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन



दो मासूम से छीन गया बाप का साया

दूसरा मृतक निहाल सिंह (28) की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका एक दो साल का बेटा और तीन महीने की बेटी है। अब दोनों बच्चे पिता के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। गांव में निहाल के मेहनती और शांत स्वभाव की खूब चर्चा है।
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम

रविवार दोपहर जब दोनों के पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए तो पूरा माहौल शोक में बदल गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। वे परिवारों को सांत्वना देते नजर आए।


एक वर्ष में रायपुररानी से छोटा त्रिलोकपुर मार्ग पर हुई घटनाएं

15 सितंबर 2024 - हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग

8 मई 2025 - दूध लेकर पंचकूला जा रहे युवक की हादसे में मौत

16 अक्तूबर 2025 - मोरनी से रायपुररानी आ रही बस अनियंत्रित हुई, यात्री बाल-बाल बचे

हादसों के लिए यह कारण भी रहे जिम्मेदार

1 - रायपुररानी-त्रिलोकपुर मोड़ से लेकर छोटा त्रिलोकपुर गांव तक स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं।

2 - सड़क पर स्पीड लिमिट की कोई व्यवस्था नही है, न ही आज तक इस सड़क पर स्पीड लिमिट को लेकर चालान काटे गए

3 - क्रेशर जॉन से लगातार उड़ती धूल से दोपहिया वाहन चालक की आंखों में मिट्टी चली जाती है, जिस कारण भी हादसे होते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें