पंचकूला। सेक्टर-5 में होटल के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोडक़र अज्ञात चोर लेपटॉप चोरी कर ले गए। वारदात शनिवार को दिनदहाड़े हुई। कार मालिक की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता प्रतीक शर्मा निवासी गांव टगरा कलीराम कालका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 अक्तूबर को दोस्त के साथ एंगेजमेंट पार्टी में शामिल होने के लिए होटल में आए थे। उन्होंने अपनी कार को होटल के सामने पेड़ के नीचे करीब 1:30 बजे दोपहर पार्क किया था। शाम 6 बजे जब वह पार्टी के बाद वापस आए तो देखा कि गाड़ी का ड्राइवर साइड से पीछे वाला शीशा टूटा हुआ था और पिछली सीट पर रखा ब्राउन रंग का लैपटॉप बैग था। इसमें लैपटॉप था गायब था।