धार्मिक स्थलों के संरक्षण की मांग, सेक्टर-21 की कार्रवाई से बढ़ा रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। हरियाणा में गोगा जाहर पीर से जुड़े धार्मिक स्थलों की अनदेखी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। गोगा जाहर पीर नॉर्थ इंडिया के प्रेजिडेंट बाबा रामपाल सोढी ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में गोगा माड़ियों की लगातार उपेक्षा हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा। इसमें धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। सोढी ने कहा कि हाल ही में सेक्टर-21 के पास स्थित गोगा माड़ी को हटाए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है।