माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मोबाइल चोरी के आरोपी शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय वासी जिला बदायूं हाल किरायेदार गांव मौली चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में नितेश साहनी ने बताया था कि वह चंपारण, बिहार के स्थायी निवासी है और अभी सेक्टर-8 पंचकूला में रहकर मजदूरी करते हैं। 1 मई को जब वह और उसका साथी रामनाथ यादव ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। इसी बीच कोई अज्ञात दोनों के फोन ले गया। शिकायत पर थाना सेक्टर-7 में भारतीय न्याय संहिता की धारा- 305 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच थाना सेक्टर-7 के जांच अधिकारी अमनदीप ने आरोपी चोर को सेक्टर-7 मार्केट से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अजय निवासी जिला बदायूं हाल किरायेदार गांव मौली गांव चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदि था। पुलिस ने आरोपी से चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।