कालका रेलवे स्टेशन पर टॉय ट्रेन में बढ़ी भीड़, रिजर्व समर स्पेशल ट्रेन का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के कारण मैदानी इलाकों के बच्चे और उनके अभिभावक पहाड़ों की ओर बढ़ रहे हैं। इसका असर कालका रेलवे स्टेशन पर साफ दिखाई दे रहा है, जहां शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन के लिए यात्रियों की भारी भीड़ लग रही है।
कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर चलने वाली टॉय ट्रेन लगभग पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल बढ़ जाती है और ट्रेनों में सीटों की मांग बनी रहती है। पर्यटक शिमला की ठंडी वादियों और टॉय ट्रेन के रोमांचक सफर का आनंद ले रहे हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने 15 जुलाई से रिजर्व समर स्पेशल ट्रेन (04503) शुरू की है, जो दोपहर 12:30 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होती है। बुधवार और वीरवार को यह ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी नजर आई। कालका-शिमला ट्रैक पर नियमित और स्पेशल ट्रेनें निरंतर चल रही है।
कालका से शिमला जाने वाली स्पेशल ट्रेनें
मेल एक्सप्रेस (52457) सुबह 3:30 बजे
शिवालिक एक्सप्रेस (52451) सुबह 5:45 बजे
मेल एक्सप्रेस (52453) सुबह 6:20 बजे
हिम दर्शन एक्सप्रेस (52459) सुबह 7:00 बजे
हिमालयन क्वीन (52455) सुबह 11:55 बजे
रिजर्व समर स्पेशल (04503) दोपहर 12:30 बजे