फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनपीए में निवेश के नाम पर महिला प्रोफेसर से दंपती ने 50 लाख ठगे

Sun, 18 May 2025 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी ऐसी घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम, सेक्टर-8 के रहने वाला है आरोपी दंपती
विज्ञापन


यूको बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर करते हैं काम
संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-66 मोहाली की रहने वाली महिला प्रोफेसर के साथ एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) में निवेश के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़िता ने ठगी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ज्योति बंसल मोहाली सेक्टर-66 में रहती हैं और मूलरूप से दिल्ली निवासी हैं। ज्योति अपना घर बेचना चाहती थी। इसलिए सेक्टर-8 में ललित प्रॉपर्टी डीलर पास पहुंची। वहीं पर उनकी मुलाकात संगीता दुआ नाम की महिला से हुई। संगीता उन्हें अपने घर ले आई और अपने पति नितिन दुआ से मिलवाया। इस मुलाकात में संगीता ने कहा कि वह एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) में इंवेस्ट करती है, जिसमें मोटा फायदा होता है। आप भी कर लीजिए।
विज्ञापन


संगीता दुआ ने सैकड़ों रजिस्टि्रयां भी दिखाईं। साथ ही उसने कहा कि यूको बैंक के सभी अधिकारियों से पहचान है और मिलकर काम करते हैं। आपको इस इन्वेस्टमेंट में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस झांसे में आकर 40 लाख पहली बार में व 10 लाख दूसरी बार में लिए। कुछ समय बाद जब निवेश का कोई फायदा नहीं हुआ तो ज्योति ने अपने रुपये मांगने शुरू किए। इस पर आरोपी दंपती टालमटौल करने लगा। ठगी की आशंका होने पर उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-7 थाने में दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द दोनों को पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।


पहले भी जा चुके हैं जेल

सेक्टर-8 निवासी कुलदीप अरोड़ा की शिकायत पर मास्टरमाइंड संगीता दुआ के खिलाफ पुलिस ने इसी साल केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने संगीता को पूछताछ के लिए कोर्ट से चार दिन का रिमांड पर लिया था। पुलिस टीम को जांच में अहम सुराग हाथ लगे थे। पुलिस ठगी से जुड़े बैंक अधिकारियों और एनपीए में निवेश करने वाले निवेशकों से भी पूछताछ की थी।
21 करोड़ ठगी का दर्ज हुआ केस
हाल ही में सेक्टर-7 पुलिस ने एनपीए के नाम पर ठगी करने के आरोप में संगीता और उसके पति नितिन दुआ के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़ित कुलदीप अरोड़ा के साथ 16 करोड़ और चंड़ीगढ़ निवासी अंकित कोठारी से करीब 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामला सामने आया था। इसके अलावा भी पुलिस को कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के लोगों से भी हो चुकी है ठगी
निवेशकों को लेते थे झांसे में. आरोपी संगीता दुआ निवेशकों को झांसे में लेकर बताती थी कि बैंक के सीएमडी से उसकी पहचान है। बैंक की डिफाल्टर संपत्ति की लिस्ट उसके पास है। जो लोग लोन नहीं भर पाते हैं, उनकी संपत्ति को कम रेट पर खरीदा जा सकता है। इसमें निवेश करने वालों को 30, बैंक अधिकारी को 10 और 10 प्रतिशत वह खुद लेती है। निवेशक सुमित कुमार ने बताया कि महिला संपत्ति की लिस्ट मोबाइल पर दिखाकर निवेश करवा लेती थी। इसी तरह कुल 30 लोगों को टारगेट किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दंपती का नेटवर्क करनाल से पंचकूला तक फैला है। गुरुग्राम, हिसार, कैथल, मोहाली, जीरकपुर, फतेहगढ़ साहिब सहित अन्य जिले के लोगों ने भी शिकायत दी है। महिला ने एनपीए संपत्ति में निवेश के नाम पर 150 से 200 करोड़ तक की ठगी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें