फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांड ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर<bha>;</bha> पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 में डंपिंग ग्राउंड के पास मंगलवार की रात 10 बजे एक सांड ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे दंपती नीचे गिर गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गले पर दस टांके लगे हैं। पत्नी की पहचान विद्या और पति की पहचान जयपाल निवासी पंजाब कॉलोनी रामगढ़ के रूप में हुई है। विद्या वाटर वर्क्स मनीमाजरा में नौकरी करती थी और पति भी यहीं से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन

यह हादसा उस समय हुआ जब दंपती स्कूटी पर सवार होकर मनीमाजरा से रामगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर से भागते हुए आ रहे एक सांड ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों स्कूटी से उछलकर कुछ दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार को पत्नी विद्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पति जयपाल के सिर और गले में हेलमेट के हुक से कट लग गया है। डॉक्टर ने खून को रोकने के लिए उसकी गर्दन में दस टांके लगाए हैं। इसके साथ ही पत्नी विद्या की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि विद्या के सिर से ब्लड निकलने से और शरीर में गहरे जख्म होने से मौत हुई है। घायल जयपाल के पैर, हाथ, सिर और गले में चोटें आई हैं। वह खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वाटर वर्क्स में नौकरी करते थे दोनों
जयपाल के छोटे भाई अशर्फी लाल ने बताया कि भाई जयपाल और भाभी विद्या वाटर वाटर वर्क्स मनीमाजरा में नौकरी करते थे। भाई जयपाल चार साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था। जबकि भाभी विद्या अभी वहीं नौकरी कर रही थी। जिस समय यह हादसा हुआ वह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने पति के साथ स्कूटी पर रामगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें