फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आपने गलती से रुपये भेज दिए, कहकर सिविल इंजीनियर से ठगे 94 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गूगल-पे पर गलती से रुपये भेजने और फिर वापस रिटर्न करने के नाम पर साइबर अपराधी ने सिविल इंजीनियर से ऑनलाइन 94 हजार 999 रुपये ठग लिए। सेक्टर-9 निवासी अशोक लख्मी चंद भाटिया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक लखमीचंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पिछले आठ साल से एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात हूं। 26 फरवरी 2025 को अंजान नंबर से कॉल आया और उसने कहा कि आपके नंबर पर गलती से रुपये ट्रांसफर हो गए है। मोबाइल फोन पर गूगल पे चेक किया तो अंजान नंबर से 45000 हजार का दो लिंक शो कर रहा था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद चेक किया तो एक और लिंक 50 हजार का शो करने लगा। उसी शख्स ने गलती से भेजे गए रुपये को वापस करने को कहने लगा था। इसके बाद उसके कहने पर बताए गए गूगल पे नंबर पर 50000 हजार, 35000 हजार और 999 रुपये भेज दिए थे। ठग ने दोबारा गलती से पैसे भेजने के लिए फोन किया तो उन्हें अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। इसके बाद खाता चेक किया तो गूगल पे पर रुपये नहीं आए थे। इसके बाद तत्काल साइबर पुलिस को ठगी होने की शिकायत दी। मामले में साइबर पुलिस ने बताए गए मोबाइल नंबर और खाता नंबर को साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें