फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 5 करोड़ का बजट पास, मरीजों के लिए डी ब्लॉक में नहीं लग पाया सेंट्रलाइज एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचूकला। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डी ब्लॉक में पांच करोड़ रुपए से सेंट्रलाइज एसी का बजट पास होने के बावजूद काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को गर्मी के कारण लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डी ब्लॉक में इमरजेंसी एरिया के लाल, पीला और हरा क्षेत्र, बर्न वार्ड, पोस्ट ट्रामा वार्ड, ऑपरेशन वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, पीडियाट्रिक वार्ड, एसएनसीयू वार्ड और सर्जरी वार्ड शामिल हैं। यहां रोज करीब आठ सौ मरीज और तीमारदार आते हैं।
डी ब्लॉक में पुराने सौ से अधिक एसी लगे हैं, जिनकी रिपेयर और सफाई नहीं हुई है। इस काम को लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बिल्डिंग को खाली करने को कहा गया है। इसके बाद यह खाली नहीं होने के कारण काम में लगातार देरी हो रही है और मरीजों को इस बार भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


तीन दिन से अस्पताल में भर्ती

मैं इमरजेंसी में तीन दिन से भर्ती हूं। यहां पर एसी पूरी तरह खराब है। इन्हें न तो सही करवाया गया और न ही बदला गया है। इस कारण परेशानी हो रही है। इसे जल्द बदला जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।- गुरकीरत सिंह निवासी जीरकपुर, मरीज

एसी खराब होने के बाद होती है समस्या

मैं इलाज के लिए चार दिन पहले आई हूं। हाथ का ऑपरेशन होना है। अस्पताल में एसी खराब पड़े हैं। चार दिन से यहां पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।-कोमल निवासी ढकोली, मरीज

बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद आए अस्पताल

मैं बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल आया हूं। बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया है। यहां पर एसी लगे है। सभी एसी खराब हालात में हैं। अभी तक समस्या का निदान नहीं हो पाया है।-दिनेश कुमार निवासी खड़क मंगोली, मरीज

वार्ड के हालात लगातार खराब बने हुए

मैंने छाती में दर्द होने के बाद छाती वार्ड में भर्ती हूं। यहां पर लगाए गए एसी खराब हैं। गर्मी में इलाज केे दौरान समस्या और बढ़ जाएगी। मेरी मांग है कि इसे स्वास्थ्य विभाग जल्दी सही कराए जिससे मरीजों को समस्या न हो।- राजेश कुमार निवासी सेक्टर -16 पंचकूला



स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को सेंट्रलाइज एसी के काम को जल्द पूरा करने को कहा गया है। इसमें मीटिंग भी कई बार हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी जैसे ही काम पूरा करेगा, मरीजों को राहत मिल जाएगी।- आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6


पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए अगर अस्पताल प्रबंधन वार्ड खाली करवाकर दें दें तो काम को जल्द पूरा कर लेंगे। पेटिंग के बाद एसी के काम को जल्द शुरू करेंगे।- आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें