फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑल्टो कार की टक्कर से 75 वर्षीय महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10/15 चौक पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, महिला चालक फरारसंवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-10/15 चौक पर 29 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुदेश कांताभाई निवासी सेक्टर-15, पंचकूला के रूप में हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे बुजुर्ग महिला पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सफेद रंग की ऑल्टो कार की महिला चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ीं और कार के नीचे आ गईं। हादसे में पास से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार शुभम निवासी जिला कुरुक्षेत्र भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को कब्जे में ले लिया है और फरार महिला चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें