फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-28 आशियाना में 27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल से लाने भेजा था पति को, लौटने पर अंदर से बंद मिला घर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-28 स्थित आशियाना में 27 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जो अपने पति और दो बच्चों के साथ आशियाना के एक फ्लैट में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे उसकी पत्नी ने उसे बच्चों को स्कूल से लाने के लिए भेजा था। दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह बच्चों को लेकर घर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर जब घर के अंदर प्रवेश किया गया तो किचन में महिला फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल एकत्र किए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी और वह कई बार यह भी कह चुकी थी कि वह अब जीना नहीं चाहती। मृतका का पति राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें