फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शालीमार ग्राउंड में 221 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, 70 लाख रुपये में तैयार हुआ दशहरा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। शालीमार ग्राउंड में 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजकों का दावा है कि यह ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा रावण होगा। महोत्सव पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

कमेटी प्रधान जॉनी मित्तल, महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण बराड़ा के तेजिंदर राणा ने किया है। करीब दो वर्ष बाद शालीमार ग्राउंड में इतने बड़े स्तर पर दशहरा उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


आतिशबाजी और रावण दहन रहेगा आकर्षण

चेयरमैन विष्णु गोयल और संरक्षक सतपाल गर्ग व राज मित्तल ने बताया कि महोत्सव में शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि 50 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके लिए सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महासचिव संदीप गुप्ता ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आयोजकों के अनुसार, पूरे ट्राईसिटी में महोत्सव को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें