फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थापली-बड़ीशेर से कोटी तक बनेगी 1.68 किमी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। कालका विधानसभा क्षेत्र के मोरनी मंडल में सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने करीब 3.69 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें थापली-बड़ीशेर से कोटी तक सड़क निर्माण प्रमुख है। विधायक शक्तिरानी शर्मा मोरनी मंडल के डूंगा घाट पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने थापली-बड़ीशेर से कोटी तक लगभग 1.68 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 3.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से कोटी ग्राम पंचायत के अलावा उपली कोटी, निचली कोटी, मामल, खिल, भराड़, कोपटा, बाल्यों, सोन, सोंथल, थड़ और धमेशा सहित आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें