फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक सप्लाई करने के आरोप में छात्र काबू

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अपने साथियों को स्मैक सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र को चंडीगढ़ से काबू किया है। आरोपी चंडीगढ़ के डीएवी कालेज के बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। आरोपी को शनिवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-15 पुलिस चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2012 की रात को नए साल का जश्न मना रहे दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर से पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तलाशी के दौरान उनके पास स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों पर स्मैक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी युवक चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज के छात्र थे। इन युवकों को स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी की पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। शुक्रवार शाम को सेक्टर-15 पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी युवक को सेक्टर-8 की कोठी से काबू किया। आरोपी शिमला का रहने वाला है और सेक्टर-8 में किराये के मकान में रहता है। वह चंडीगढ़ डीएवी कालेज में बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें