फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम छोड़ेगा कम्युनिटी सेंटर से कब्जा!

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर चार स्थित कम्युनिटी सेंटर पर नगर निगम के कब्जा छोड़ने की उम्मीद बंध गई है। नगर निगम ने अपने नए दफ्तर के लिए जमीन की तलाश कर ली है। यह जमीन हाईवे के किनारे सेक्टर तीन स्थित होटल केसी रॉयल के समीप है। इसके लिए निगम ने हुडा प्रशासक को लेटर भी लिख दिया है।
विज्ञापन

जगह मिलते ही नगर निगम यहां पर दफ्तर बनाने का काम शुरू कर देगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जमीन के लिए जल्द से जल्द से प्रयास किया जा रहा है। जमीन पर नगर निगम
अपने दफ्तर की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाएगा। फिलहाल दफ्तर बनने पर कुछ समय तो लगेगा, लेकिन सेक्टरवासियों में कम्युनिटी से कब्जे हटने की उम्मीद जग गई है। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि नए दफ्तर की जमीन के लिए हुडा के प्रशासक को पत्र लिखा गया है। यह जमीन करीब 9100 वर्ग गज है। इसमें मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर, कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और अन्य अधिकारियों का दफ्तर होगा। इसके अलावा इसमें अलग-अलग विंग और उनके स्टाफ के लिए भी आफिस होगा। उनका कहना है कि नगर निगम का एरिया पिंजौर और कालका तक हो गया, इसलिए नया दफ्तर इन इलाकों से आने वाले लोगों के लिए भी पास होगा। उन्होंने बताया कि नया दफ्तर नगर निगम के अधिकारियों और स्टाफ के मुताबिक बनेगा। मौजूदा समय में नगर निगम का दफ्तर सेक्टर चार स्थित कम्युनिटी सेंटर में है।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों को
होती है परेशानी
नगर परिषद के पूर्व पार्षद जगजीत सिंह सोई ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर पर पिछले 14 साल से कब्जा है। 1998 में बने कम्युनिटी सेंटर पर पहले पैरामिलेट्री फोर्स ने कब्जा किया। सरकार ने फोर्स को यहां पर ठहरा दिया। उसके बाद 2002 में नगर परिषद ने कब्जा कर अपना दफ्तर बना लिया। कम्युनिटी सेंटर पर कोई भी आयोजन व समारोह की गतिविधि नहीं होने से सेक्टरवासी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें