फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के अभियान से व्यापारियों में हड़कंप

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। हुडा ने बुधवार को पूरे शहर में सीलिंग अभियान चलाया। विभाग की कार्रवाई से कई व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत एमडीसी सेक्टर चार में दो और सेक्टर 11 में एक बूथ सील किया गया। इन बूथ मालिकों के खिलाफ हुडा की ओर से कब्जा लेने के आदेश जारी किए गए थे। हुडा की टीम ने पुलिस बल के साथ इन बूथों को अपने कब्जे में लिया और सील लगा दी। अभियान के दौरान व्यापारियों के बीच संशय की स्थिति बनी रही। हालांकि सीलिंग के वक्त किसी ने विरोध नहीं किया। एक बूथ को सील करने पर कुछ बहस जरूर हुई थी लेकिन पुलिस बल होने के कारण सब शांत हो गया।
हुडा के अतिक्रमण विंग के एसडीओ एमपी शर्मा और एसडीओ विमलदीप ने बताया कि पेमेंट न देने व अन्य कारणों के वजह से बुधवार को कई बूथ सील करने के लिए अभियान चलाया गया। सबसे पहले हुडा की टीम एमडीसी सेक्टर चार में 178 नंबर बूथ पर पहुंची। यहां पर हुडा ने बूथ रिज्यूम करने के कागज दिखाकर अपनी सील लगा दी। उसके बाद उस पर हुडा प्रापर्टी की मोहर भी लगा दी। उसके बाद हुडा की टीम एमडीसी सेक्टर चार के दो नंबर बूथ पर पहुंचे। उसे भी सील करने के आर्डर दे दिए गए थे। अधिकारियों ने तुरंत बूथ का सामान निकालकर शटर पर सील लगा दी।
विज्ञापन

उसके बाद टीम सेक्टर 11 के 81 नंबर बूथ पर पहुंची। शोरूम के पीछे बनी रेहड़ी मार्केट में जब हुडा ने बूथ को सील करने की कोशिश की तो बूथ मालिक ने रोकने की कोशिश की। उसने अपने फोन से एडवोकेट से बात की और सील करने की बात बताई। इस पर वकील ने कहा कि स्टे एक दिन बाद मिलेगा। स्टे मिलने के बाद सील खुलवा देंगे। उसके बाद हुडा ने ताला जड़कर सील लगा दी। इस दौरान काफी संख्या में दुकानदार इक ट्ठे हो गए थे। उसके बाद हुडा की टीम सेक्टर 16 स्थित 26 नंबर बूथ पर पहुंची। वहां पर मालिक को कुछ दिन का समय दे दिया गया। अभियान में जेई गांधी राम, जेई शमशेर सिंह, योगेश व सुपरवाइजर गुरनाम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बजरी व्यापारियों का सामान जब्त किया
दोपहर बाद हुडा की टीम 12ए व इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में पहुंची। यहां पर फुटपाथ के किनारे बैठे बजरी व्यापारियों का सामान उठाया। इसके अलावा 8-9 व 10-15 की डिवाइडिंग रोड के किनारे बैठे व्यापारियों का सामान जब्त किया। हुडा के एसडीओ एमपी शर्मा ने बताया कि कुछ दिन में शहर से अतिक्रमण पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसके लिए नई प्लानिंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें